मेरी कलम - मेरी पंक्तियाँ
×
कि यूँ ही मैं आँखेँ बंद कर यूँ ही जगता रहूँ।
×
या कहूँ कुछ बातें अब मैं या चुप ही लगता रहूँ।
×
वजह मुझे याद हो तो याद करके वो भी बता दूँ।
×
कसम दो चार खा, सब छानकर पूरी खुशियाँ जुटा दूँ।
×
देखा तुम्हेँ सामने से जरा फिर तुमसे खफा हो गया।
×
ये क्या हुआ तुम ये मानो न मानो, खुद से दफा हो गया।
×
कैसे कहेँ है खफा ये जमाना, कैसे करेँ जिक्र क्या अब बताना।
×
हिदायत जो तुमने दी,
मेरी साँसें निखर गई,
मेरी मंजिल है मिल गई, अब मुझे।
×
शिकायत जो तुमने की,
मेरी ख़ुशियाँ बिखर गई,
तेरी साज़िशें ले दुबेंगीं, अब मुझे।
×
इजाज़त जो तुमने दी,
मेरी बंदिशें खुल गई,
तेरी ख्वाहिशें कह रही हैं, कुछ मुझे।
×
नज़ाकत है बेनज़ीर,
क्यूँ खींचे हो फिर लकीर?
कर हिफाज़त खुद ज़रा तो खुश रहें।
×
क्यों रोते हो दिलनशीं?
हम पूछ रहें फिर वही,
क्यों आंखों से तेरी झर झर, न रुके?